उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ वासियों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 छत्तीसगढ़ के मशाल गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 छत्तीसगढ़ के मशाल गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मार्च 2026 तक बस्तर के साथ पूरा देश होगा नक्सल मुक्त : डिप्टी सीएम अरुण साव
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर, अटल नगर स्थित निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, ये नया वर्ष छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन में खुशहाली और तरक्की लेकर आएगी।
श्री साव ने कहा कि, साल 2026 की शुरुआत दो ऐतिहासिक कार्यक्रमों से होने जा रही है। भारत दर्शन योजना 2.0 के तहत भोरमदेव कारीडोर का आज भूमिपूजन होने जा रहा है। इस शुभ शुरुआत से यह नया वर्ष उपलब्धियों भरा रहेगा। इस तरह नए उत्साह, उमंग और ऊर्जा के साथ नए वर्ष की शुरुआत हो रही है।
साथ ही आज खेलों इंडिया के अंतर्गत नेशनल ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिली है।इतने बड़े खेल आयोजन की मेजबानी मिलना छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी बात है। इसके लिए मान. पीएम मोदी एवं केंद्रीय खेल मंत्री के पर धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
खेल मंत्री श्री साव ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स- 2026 छत्तीसगढ़ के मशाल गौरव यात्रा को आज नवा रायपुर अटल नगर शासकीय निवास कार्यालय में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि, खेलो इंडिया के इस अभियान के प्रचार के लिए मशाल गौरव यात्रा राज्य के सभी जिलों तक जाएगी। राज्य में ट्राइबल गेम्स के शुभारंभ का संभावित तिथि 14 फरवरी है। राज्य में ट्रायल और सलेक्शन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नए साल में नक्सलवाद के खात्मे पर कहा कि, दो वर्षों में सरकार की प्रतिबद्धता और संकल्प छत्तीसगढ़ सहित देशवासियों ने देखी है। तेजी से नक्सल उन्मूलन पर काम हो रहा है। मार्च 2026 तक बस्तर के साथ साथ पूरा देश नक्सल मुक्त होगा। और इन इलाकों में विकास कार्यों से खुशहाली और तरक्की आएगी।



Tarun Ratre

