समिति कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन...

समिति कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन...

समिति कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन...

बेमेतरा जिला में इन दिनों अपनी अपनी मांगो को लेकर हड़ताल प्रदर्शन करते अधिकारी हो या कर्मचारी लगातार नजर आ रहे है।

जी हा आपको बता दे कि खबर बेमेतरा जिला के सहकारी समिति कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे अनिश्चित कालीन हड़ताल का है। जहाँ प्रदर्शनकारियों ने बेमेतरा के जय स्तंभ चौक पर प्रदर्शन के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के आह्वान पर नियमिति करण, वेतन मान व भत्ता, व्यापम भर्ती पर रोक, हमारी तीन सूत्रीय मांग है। पूर्व में मांग पूरा करने का प्रदेश सरकार ने वादा किया था, जो आज तक पूरा नही हुआ है। जिसको लेकर हम अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। मांग पूरा होते ही हड़ताल समाप्त कर दिया जायेगा। लेकिन जब तक मांग पूरी नही होती हड़ताल यु ही चलता रहेगा। इस हड़ताल के माध्यम से प्रदेश सरकार को उनके वादों का स्मरण कराया जा रहा है। मांग पूरी नही होती है तो यह हड़ताल बड़ा स्वरूप ले लेगा। जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

रिपोर्टर - सुरेन्द्र धीवर

बेमेतरा/छत्तीसगढ़