दुर्ग नगर पालिका निगम में अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर हुई धांधली

दुर्ग नगर पालिका निगम में अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर हुई धांधली

दुर्ग नगर पालिका निगम में अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर हुई धांधली

दुर्ग नगर निगम में अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर घोर लापरवाही सामने आई है,,,,

आपको बता दें कि आज दुर्ग नगर निगम में पीड़ित महिला प्रतिमा चिमोटे ने दुर्ग नगर निगम पर आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से वह अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रही है परंतु दुर्ग नगर निगम की ओर से केवल उसे आश्वासन ही दिया जा रहा है,,,,

पीड़ित महिला ने बताया कि 2011 में उसकी मां की मित्यु के पश्चात  मां की जगह अनुकंपा नियुक्ति की मांग की थी,,,

पीड़ित महिला की माता दुर्ग नगर निगम में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत थी  जिसकी आकस्मिक निधन होने के पश्चात उसने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन लगाया परंतु 2015 से लेकर 2023 तक का समय बीत जाने के पश्चात भी अभी तक इसे अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी गई है,,, वही 2015 से लेकर 2023 तक जितनी भी अनुकंपा नियुक्ति हुई है  वह अपात्र लोगों को नियुक्त किया गया है,,, बड़े बड़े अधिकारियों ने नियमों को ताक में रखकर अपने किसी लाभ के लिए अपात्र लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी है पीड़ित महिला द्वारा इन नियुक्तियों की की जांच की मांग की जा रही है ,,