*भाजपा धरसींवा मण्डल ने गौठान पोल खोल अभियान के तहत देखा भ्रष्टाचार ग्राम कुथरेल,रैता,कुकेरा,मनोहरा,तथा कपसदा के गौठानो में*

गौठान में भूपेश बघेल का भ्रष्टाचार का मॉडल देखने मिला ग्राम कुथरेल में समूह द्वारा जो वर्मी खाद बनाया जा रहा है वो अमानक है साथ ही ग्राम रैता के गौठान पर गोबर खरीदी में काफी अनियमितता की जानकारी मिली।

*भाजपा धरसींवा मण्डल ने गौठान पोल खोल अभियान के तहत देखा भ्रष्टाचार ग्राम कुथरेल,रैता,कुकेरा,मनोहरा,तथा कपसदा के गौठानो में*
*भाजपा धरसींवा मण्डल ने गौठान पोल खोल अभियान के तहत देखा भ्रष्टाचार ग्राम कुथरेल,रैता,कुकेरा,मनोहरा,तथा कपसदा के गौठानो में*

रायपुर 23 मई 2023..भाजपा धरसींवा मण्डल के अंतर्गत आने वाले गौठान कुथरेल,रैता,कुकेरा,मनोहरा,तथा कपसदा में गए जहाँ पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश ब्यापी अभियान चलबो गौठान खोलबो पोल के तहत कांग्रेस सरकार की गौठान पर भष्टाचारी को ग्रामीण जन को अवगत कराने मंडल अध्यक्ष डॉ कृष्णकुमार वर्मा जी के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया सभी गौठान में भूपेश बघेल का भ्रष्टाचार का मॉडल देखने मिला ग्राम कुथरेल में समूह द्वारा जो वर्मी खाद बनाया जा रहा है वो अमानक है साथ ही ग्राम रैता के गौठान पर गोबर खरीदी में काफी अनियमितता की जानकारी मिली ,जिस मात्रा में वर्मी खाद के लिए गोबर की खरीदी बताई गई है उसके हिसाब से वर्मी खाद की उठाव नही हुई है साथ ही मौके पर उतनी मात्रा में स्टॉक भी नही है,बकरी पालन ग्राम रैता के गौठान में 10 नग बकरी और 1 नग बकरा की खरीदी हुई थी किन्तु सभी चोरी होने की बात गौठान अध्यक्ष आशीष वर्मा और समूह की महिलाओ द्वारा बताई गई एवम लगभग 300 नग मुर्गी पालन किया गया था कुछ मुर्गी की बिक्री की गई अधिकतर मुर्गी बीमारी में मरने की बात समूह के सदस्यों द्वारा बताई गई। ग्राम कुकेरा के गौठान की निरीक्षण में वर्मी खाद अमानक पाया गया गौठान में पानी की कमी के चलते न तो वर्मी खाद ठीक से बन प् रही है न तो बाड़ी लगाने की काम हो पा रही है , वर्मी खाद में कंकड़ गोंटी की मात्रा भी पाया गया।जिस प्रकार कुकेरा गौठान में राशि स्वीकृत हुई है 64 लाख 24 हजार तथा2 लाख मुलभुत का पैसा लगाया गया है उसके हिसाब से स्थल पर विकास नही दिखा। बकरी पालन लगभग 25 नग किया गया है। ग्राम कपसदा के गौठान में 43 लाख 24 हजार की राशि मनरेगा से तथा 2लाख 75 हजार रूपये मुलभुत से खर्च क्र गौठान की निर्माण किया गया है किन्तु यहाँ गोबर गैस टँकी बनी हुई है लेकिन उपयोग कभी नही हुई है। गौठान बनने के शुरुवात में गौठान के अध्यक्ष जोइधा साहू को बनाया गया था किन्तु कुछ दिनों बाद बिना कोई सुचना दिए अध्यक्ष का न्य चयन कर लिया गया तथा खता भी बदल दिया गया।बकरी पालन के लिए शेड बना हुआ है किन्तु बकरी पालन नही हो रहा है,यह भी पानी की किल्लत के कारण सब्जी बाड़ी तो बनी हुई है लेकिन सब्जी उत्पादन नही किया जा सकता।कुल मिलाकर सभी गौठान आधा अधूरा पीडीए हुआ है जिसे कांग्रेस सरकार अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताती है हकीकत कुछ और बया करती है। इस अभियान के प्रभारी आदरणीय देवजी भाई पटेल पूर्व विधायत धरसींवा ,सहप्रभारी आदरणीय सूर्यकान्त राठौर पार्षद नगरनिगम रायपुर,वरिष्ठ नेता श्री दिलेंद्र बंछोर,जिला उपाध्यक्ष श्री महेश नायक जी ,श्री अनिल सोनी नगर पंचायत अध्यक्ष खरोरा,श्री अरविन्द सिंह ठाकुर,पुरुषोत्तम यादव,मण्डल के उपाध्यक्ष एवम जनपद सदस्य भूपेंद्र कसार,योगेश साहू पार्षद कुँरा,योगेश वर्मा,तिलोक साहू,श्रीकांत पवार,गजानंद साहू,प्रदीप जाधव,जोइधा साहू,उर्वशी सेन,भगवती साहू,कामता साहू,रमेश निषाद,मोतिम ,रेखा साहू,सहयोग नायक,विद्या भूषण वर्मा सरपंच रैता,पार्वती साहू,शीला निषाद,सरस्वती साहू,रामेश्वरी साहू,फूलचंद साहू,रूपेश जनगीरा,आदि अनेक लोगो की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुई।