केशला माता पहुंचनी कार्यक्रम संपन्न

केशला माता पहुंचनी कार्यक्रम संपन्न

केशला माता पहुंचनी कार्यक्रम संपन्न

केशला माता पहुंचनी कार्यक्रम संपन्न


ग्राम--केशला के  महामाया  समिति द्वारा आज माता पहुंचनी का कार्यक्रम गॉव के मां शीतला माता एवं महामाया  मंदिर प्रांगण में रखा गया। इस दौरान दर्शन पूजन करने ग्रामवासी उमड़ पड़े। श्रद्धालु जन कतारबद्ध होकर दर्शन लाभ लिये। शीतला माता के दरबार में पहुंचे सभी लोगों के हाथों में ठंडाई, पुजा थाली में पूजन सामग्री, चना दाल, हल्दी, नीम पत्ती, दीपक, अगरबत्ती रखे हुये थे।

प्राचीन काल से माता पहुंचनी का विशेष महत्व रहा है। माता पहुंचनी साल के आषाढ़ माह में होता है। माता पहुंचनी करने से  गॉव में आने वाले बड़े बड़े महामारी चेचक जैसे विकट संकट से माता रक्षा करते है। इसका प्रमाण हैं जिससे श्रद्धालु माता पहुंचनी के दिन शीतला माता मंदिर में पूजा कर माता के सेवक बैगा ठंडा जल भक्तों शरीर में छिड़कते हैं। कार्यक्रम को समस्त ग्रामवासी सफल बनाने जुटे हुये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ही ग्रामवासी उपस्थित थे।