स्वास्थ्य कर्मचारी अब हड़ताल पर

स्वास्थ्य कर्मचारी अब हड़ताल पर

स्वास्थ्य कर्मचारी अब  हड़ताल पर

चुनावी साल में सरकारी कर्मचारियों कि नाराज़गी भूपेश सरकार के लिए चुनौती बनती जा रही, लगातार अलग अलग कर्मचारी संगठन आए दिन अपनी मांगो को लेकर धरने और हड़ताल पर बैठते दिख रहे है, संविदा कर्मचारियों कि प्रदेश व्यापी हड़ताल चल ही रही थी कि अब स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है,

प्रदेश भर के  स्वास्थ्य कर्मचारी  अपने अपने जिलों में अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठे है जिसका समर्थन दुर्ग भिलाई के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी किया है, जो नियमितता, सामान वेतनमान,पदोन्नति, नाइट ड्यूटी अल्लोवेन्स जैसी अन्य मांगो को लेकर सरकार को घेरते दिखे , जिससे अस्पतालों में काम काज ठप पड़ा और मरीजों को निजी अस्पतालों कि ओर रुख करना पड़ा, जिससे गरीब मरीजों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा, कर्मचारियों  ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार द्वारा उनकी मांगो को पूरा नहीं किया जाएगा तो संगठन बड़े स्तर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएगी l