*थाने में मिल रही दरोगा की लाश, जनता किसके भरोसे रहे- चंदेल*

*भूपेश ने छत्तीसगढ़ को बना दिया अपराधगढ़: भाजपा*नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कोरबा जिले के बांगो थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार की लाश संदिग्ध अवस्था में थाने के अंदर प्राप्त हुई है। यह जीवंत प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की स्थिति कैसी है।

*थाने में मिल रही दरोगा की लाश, जनता किसके भरोसे रहे- चंदेल*
*थाने में मिल रही दरोगा की लाश, जनता किसके भरोसे रहे- चंदेल*

रायपुर  12 मार्च 2023..छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने थाने में एक पुलिस अधिकारी की लाश संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा है कि जब थाने में पुलिस अफसर की संदिग्ध लाश मिलने लगे तो आम जनता की सुरक्षा की स्थिति क्या होगी, यह कोई भी समझ सकता है। कांग्रेस के राज में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है। 

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कोरबा जिले के बांगो थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार की लाश संदिग्ध अवस्था में थाने के अंदर प्राप्त हुई है। यह जीवंत प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की स्थिति कैसी है। छत्तीसगढ़ में पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है। 

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच में जो भी दोषी पाये जाएं, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आज वहां थाना बंद हो गया है। भय का माहौल है। पूरे प्रदेश में दहशत और आक्रोश का वातावरण है। यह सरकार के लिए चुनौती है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भाजपा लगातार भूपेश बघेल सरकार को कानून व्यवस्था के प्रति उसकी जिम्मेदारी के लिए आगाह कर रही है लेकिन कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध और अपराधियों के हवाले कर दिया। संगठित अपराध हो रहे हैं। आम जनता का जीना मुहाल है। अब तो हालात यह हैं कि पुलिस वाले तक थाने के भीतर सुराक्षित नहीं हैं। थाने में उनकी लाश मिल रही है। कांग्रेस ने आखिर छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना ही दिया।