चिरमिरी में महाकाल भक्त मंडल द्वारा विशाल कांवर यात्रा

 चिरमिरी में महाकाल भक्त मंडल द्वारा विशाल कांवर यात्रा

 चिरमिरी में महाकाल भक्त मंडल द्वारा विशाल कांवर यात्रा

 चिरमिरी में महाकाल भक्त मंडल द्वारा विशाल कांवर यात्रा  ।           

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन के चौथे सोमवार को महाकाल भक्त मंडल चिरमिरी के तत्वाधान में निकली विशाल कांवड़ यात्रा।
क्षेत्र की खुशहाली की कामना के साथ महाकाल भक्त मंडल चिरमिरी द्वारा 10 वर्षों से लगातार सावन में बगनच्चा मोहन कालोनी के प्राकृतिक स्रोत से जल ले कर श्री हनुमान मंदिर एकता नगर गोदरीपारा तक कांवड़ यात्रा का आयोजन होता है जिसमे सैकड़ों की संख्या मे श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं। 
महाकाल भक्त मंडल के अध्यक्ष अभय जायसवाल ने बताया की पिछले 10 वर्षों से महाकाल भक्त मंडल चिरमिरी क्षेत्र को खुशहाली की कामना के साथ कावंर यात्रा का आयोजन करते है।
इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त सम्मिलित होते हैं।
बोल बम हर हर महादेव के जयकारे के साथ खाली पैर शिव भक्त कांवर यात्रा में सम्मिलित होते हैं।
शिवभक्तों ने बताया की सावन में कई भक्त बाबाधाम जाते हैं मगर जो किसी परिस्थिति की वजह से नहीं जा पाते वो लोग  महाकाल भक्त मंडल की इस कांवड़ यात्रा में शामिल होते हैं, सावन का महीना आते ही सभी शिव भक्त इस कांवड़ यात्रा का इंतजार करते हैं।
 जगह जगह सामाजिक धार्मिक संगठनों एवं नागरिकों ने कांवड़ यात्रा का स्वागत किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महाकाल भक्त मंडल चिरमिरी के अध्यक्ष अभय जायसवाल, हरिशंकर काठे, लकेश कश्यप, विष्णु साहू, बृजेश सिंह, भानु गंगवाल, अविनाश पांडा, विशाल, सौरभ, शुभम केसरवानी, जीतू दास, हेमलता सिंह, निशा, संतोषी, पूजा , सुनीता कश्यप,  अजय चौहान, रानी, सीमा, सोनू  एवं कार्यकर्ता सक्रिय थे।