भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में संस्कृत दिवस  का आयोजन किया गया

भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में संस्कृत दिवस  का आयोजन किया गया

भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में संस्कृत दिवस  का आयोजन किया गया

भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में संस्कृत दिवस  का आयोजन किया गया* 

भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय खरोरा में आज संस्कृत दिवस का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के संयोजक शाहिना परवीन व्याख्याता तथा सहसंयोजक श्वेता शर्मा व्याख्याता थे।कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता डॉ व्यास नारायण आर्य सहायक विकास खंड अधिकारी तिल्दा थे।डॉ आर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कृत विश्व की प्राचीनतम भाषा है, संस्कृत से ही विविध भाषाओं की उत्पत्ति हुई है।हमारे ग्रंथ संस्कृत भाषा में लिखे गये ग्रंथ है, प्राचीनतम ग्रंथ ऋग्वेद है।वेद ,दर्शन, उपनिषद के साथ साथ रामायण, महाभारत आदि की रचना संस्कृत में हुई है।यह दिवस मनाने का महत्व बताते हुए आपने कहा कि संस्कृत को हम जन जनतक पहुँचाये।वेदों में लिखे ज्ञान की बातों को को हम जान सके।आपने उपस्थित छात्र छात्राओं के साथ गीत भारातम भारतम भवतु भारतम।
इस अवसर पर संस्कृत भाषा से संबंधित विभिन्न विषयों से सम्बंधित संस्कृत भाषा की तालिका की प्रदर्शनी लगाई गई ,छात्रों ने उत्साह पूर्वक प्रदर्शनी का अवलोकन किया।।कार्यक्रम में रजनी मिंज हरीश देवांगन ,शाहिना परवीन, डोमार यादव, श्वेता शर्मा, अमर बर्मन, सुनीता सिंह, चमेली खरे,,संगीता नायक, रीता रानी आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा