कांवरियों ने किया विष्णु धाम देवगढ़ शिव मंदिर में जल अभिषेक

आज सावन माह की पांचवी सोमवार को सीतापुर क्षेत्र के कांवरियों ने,, मंगरैलगढ़ नदी से जल उठा कर, देवगढ़ विष्णु धाम शिव मंदिर में जल अभिषेक करने के लिए कांवरियों का जत्था निकला,

कांवरियों ने किया विष्णु धाम देवगढ़ शिव मंदिर में जल अभिषेक

आज सावन माह की पांचवी सोमवार को सीतापुर क्षेत्र के कांवरियों ने,, मंगरैलगढ़ नदी से जल उठा कर, देवगढ़ विष्णु धाम शिव मंदिर में जल अभिषेक करने के लिए कांवरियों का जत्था निकला,,
आपको बता दें, आज कांवरियों का जत्था मंगरैलगढ़ नदी से जल उठाकर 8 किलोमीटर दूर देवगढ़ विष्णु धाम शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। जहां कांवरियों द्वारा भोलेनाथ के गीतों व भोलेनाथ की जय कारा के साथ निकली,, इस अद्भुत कांवर यात्रा में सीतापुर और देवगढ़ का माहौल भक्ति में हो गया। मंगरैलगढ़ से लेकर देवगढ़ तक भक्ति और उल्लास के बीच कांवरियों की रेली भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए चलते रहे,, वही शिव भक्तों द्वारा कांवरियों की सेवा में जगह - जगह जलपान की भी व्यवस्था की गई थी ,,
वहीं सहयोग फाउंडेशन के सदस्य ने बताया कि,, सीतापुर क्षेत्र के कई शिवभक्त दूर-दूर कंवर यात्रा के लिए जाते हैं जिसमें कुछ शिवभक्त चाह कर भी दूर कंवर यात्रा के लिए नहीं जा पाते जिसको देखते हुए,, सीतापुर सहयोग फाउंडेशन द्वारा मंगरैलगढ़ से देवगढ़ विष्णु धाम शिव मंदिर के लिए यह कांवर यात्रा शुरू की गई है जिसमें सभी शिव भक्त सावन माह में अपनी कांवर यात्रा कर सकते हैं यह कंवर यात्रा 8 किलोमीटर की है,,, जो कि हर भक्त इस कंवर यात्रा में सम्मिलित होकर,, अपनी कंवर यात्रा की इच्छा को पूर्ण कर सकते हैं,,