अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा नारों के साथ निकली आज़ादी के अमृत महोत्सव की रैली

अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा नारों के साथ निकली आज़ादी के अमृत महोत्सव की रैली

अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा नारों के साथ निकली आज़ादी के अमृत महोत्सव की रैली

अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा नारों के साथ निकली आज़ादी के अमृत महोत्सव की रैली
हम आपको बतादे की सुरजपुर जिले के 
जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई,सूरजपुर में  प्राचार्या श्रीमती जोली टॉमी मैडम के निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर  हर घर तिरंगा के नारों के साथ स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल बसदेई तक रैली निकाली गई। प्रातः 11:30 बजे नवोदय प्रांगण से कक्षा 11वीं वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक गण एवं प्राचार्य महोदय इसमें विशेष रूप से सम्मिलित हुये। विद्यार्थी अपने हाथों में आज़ादी का अमृत महोत्सव, राष्ट्रीय सेवा योजना व फिट इंडिया का बैनर व जन जागरूकता से प्रेरित तख्तियां लिए लोगों को जागरुकता का संदेश देते हुए, तिरंगा गीत गाते हुए निकटस्थ स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय में पहुंची। जहां प्राचार्य श्री रामचंद्र प्रसाद सोनी व उपस्थित शिक्षकों ने  रैली का अभिनंदन किया। दोनों विद्यालयों के समवेत सहयोग से वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। प्राचार्य श्रीमती जाली टॉमी , श्री प्रमेंद्र सिंह, डॉ. के. के. द्विवेदी, सुश्री दीपा संगीत शिक्षिका, काउंसलर  एवं हिंदी व सभी शिक्षक को  के  समूह के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रांगण में समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में संक्षिप्त संदेश व कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ   (नवोदय विद्यालय बसदेई) ने अपने ओजस्वी वाणी और कविताओं के द्वारा विद्यार्थियों को देश प्रेम की भावना से ओत प्रोत झंडा गीत प्रस्तुत किया तत्पश्चात कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं में भूमिका, आस्था, ज्ञानेश्वरी माही व समूह द्वारा सुमधुर देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के तहत फिटनेस को आसान मजेदार और निशुल्क बनाने तथा विभिन्न शारीरिक गतिविधियों पर जागरूकता का संदेश व खेलों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि किस प्रकार से वह अपने व्यक्तित्व एवं चरित्र का विकास करते हुए राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव जागरूक रहे। प्राचार्य श्रीमती जॉली टॉमी ने अपने संबोधन में जवाहर नवोदय विद्यालय के भूतपूर्व छात्र एवं वीर शहीद स्वर्गीय श्री कृष्ण नाथ किंडो के देश के लिए समर्पण व बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है व विद्यार्थी भविष्य में देशभक्त नागरिक बनकर अपना दायित्व पूर्ण करते है। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों में समरसता शिक्षा के माध्यम से ही उत्पन्न हो सकता है। हर घर तिरंगा, फिट इंडिया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की रैली निकालने में नवोदय विद्यालय के  विशेष मार्गदर्शन रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दोनों विद्यालय के प्राचार्य, उपस्थित  रहे

लोकेसन   सुरजपुर
जिला    सुरजपुर