*कांग्रेस करेगी 27 मई को पं. जवाहरलाल नेहरू का पुण्य स्मरण*

स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पदस्थ होने के बाद लगभग 17 वर्षों से अपने सफल कार्यकाल में उन्होंने देश को मजबूत औद्योगिक ढांचा प्रदान किया।

*कांग्रेस करेगी 27 मई को पं. जवाहरलाल नेहरू का पुण्य स्मरण*
*कांग्रेस करेगी 27 मई को पं. जवाहरलाल नेहरू का पुण्य स्मरण*

रायपुर/23 मई 2023। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, राष्ट्र निर्माता पं. जवाहरलाल नेहरू जी की 59वीं पुण्यतिथि 27 मई 2023 कांग्रेस उनका पुण्य स्मरण करेगी। पं. नेहरू जी ने गांधी जी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भाग लिया एवं देश को आज़ादी दिलाई। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पदस्थ होने के बाद लगभग 17 वर्षों से अपने सफल कार्यकाल में उन्होंने देश को मजबूत औद्योगिक ढांचा प्रदान किया, वैज्ञानिक रूप से देश को समृध्द किया, हरितक्रांति को साकार किया, गुटं निरपेक्षता की नीति को देशहित में सफलतापूर्वक लागू किया । विश्व बंधुत्व एवं शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के सिध्दान्तों को सुदृढ़ कर भारत को विश्व के नक्शे पर महत्वपूर्ण स्थान दिलाया।

आगामी 27 मई को स्व. जवाहरलाल नेहरू जी की 59वीं पुण्यतिथि पर उन्हें पार्टी एवं देश की तरफ से विनम्र श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर स्व. नेहरू जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया जायेगा।