03 लाख ईनामी पूर्व एलजीएस डिप्टी कमांडर व 01-01 लाख के ईनामी नक्सली दंपति  सहित कुल 03 नक्सलियों द्वारा किया गया आत्मसमर्पण

03 लाख ईनामी पूर्व एलजीएस डिप्टी कमांडर व 01-01 लाख के ईनामी नक्सली दंपति  सहित कुल 03 नक्सलियों द्वारा किया गया आत्मसमर्पण

03 लाख ईनामी पूर्व एलजीएस डिप्टी कमांडर व 01-01 लाख के ईनामी नक्सली दंपति  सहित कुल 03 नक्सलियों द्वारा किया गया आत्मसमर्पण

 03 लाख ईनामी पूर्व एलजीएस डिप्टी कमांडर व 01-01 लाख के ईनामी नक्सली दंपति  सहित कुल 03 नक्सलियों द्वारा किया गया आत्मसमर्पण।


जिला सुकमा में सुन्दरराज पी. के मार्ग-दर्शन एवं श्री किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक सुकमा के निर्देशन व श्री गौरव मण्डल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,  तथा  परमेश्वर तिलकवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा, रजत नाग, उप पुलिस अधीक्षक  सुकमा के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत विश्वास, विकास एवं सुरक्षा की भावना एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘पुना नर्कोम अभियान’’ नई सुबह, नई षुरूआत से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय रहे मड़कम लोकेश उर्फ हूंगा (पूर्व कटेकल्याण एलजीएस डिप्टी कमांडर ईनामी 03 लाख छ0ग0 शासन द्वारा) निवासी थाना फूलबगड़ी क्षेत्र तथा नक्सली दंपति क्रमशः 01. वेल्ला उर्फ संदीप एंव मड़कम धनी उर्फ देवे दोनो SDK (सोनाबेड़ा, धर्माबांधा, कोयलीभीतर एलओएस)  ईनामी 01-01 लाख (छ0ग0 शासन द्वारा) निवासी क्रमशः थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर क्षेत्र एंव थाना केरलापाल क्षेत्र के द्वारा आज  पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, श्री रजत नाग, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।