*दैनिक पंचांग व राशिफल:- शुक्रवार 21 अप्रैल 2023, का राशिफल, -आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)*

पंचांग वैशाख मासे, शुक्ल पक्षे तिथि प्रथम 08:28:12 नक्षत्र भरणी 22:58:23 योग प्रीति 10:57:42 करण बव 08:28:12 करण बालव 20:03:56 वार शुक्रवार

*दैनिक पंचांग व राशिफल:- शुक्रवार 21 अप्रैल 2023, का राशिफल,   -आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)*
*दैनिक पंचांग व राशिफल:- शुक्रवार 21 अप्रैल 2023, का राशिफल,   -आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)*

पंचांग

वैशाख मासे, शुक्ल पक्षे

तिथि प्रथम 08:28:12

नक्षत्र भरणी 22:58:23

योग प्रीति 10:57:42

करण बव 08:28:12

करण बालव 20:03:56

वार शुक्रवार

चन्द्र राशि    मेष 29:01:04

चन्द्र राशि    वृष 29:01:04

सूर्य राशि    मेष

रितु वसंत

आयन उत्तरायण

संवत्सर नल

विक्रम संवत 2080 विक्रम संवत

शाका संवत 1945 शाका संवत

राशिफल:-

मेष राशि:- आज का दिन आनंद और उत्साह से बीतेगा। आज वैवाहिक जीवन का सुख प्रदान करेगा। अंतरंग संबंध भी बन सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले शुभ चिंतकों से विचार कर लेना अच्छा रहेगा। कारोबार में साझेदारों से तालमेल बना रहेगा।

वृष राशि:- शुभ सूचना से आपका मन आनंदित रह सकता है। सुबह थोड़ी सुस्ती के बाद पूरे दिन सक्रिय रहेंगे। अगर छुट्टी पर घर में भी रहेंगे तो अधूरे काम संपन्न करेंगे। परिवार में सुखशांति और आनंद का वातावरण रहेगा। आपके प्रभाव की वजह से विरोधी शांत रहेंगे। शरीर के ऊपरी भाग में कुछ लोग तकलीफ महसूस कर सकते हैं।

मिथुन राशि:- राशि स्वामी बुध आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्साहवर्धक रहेगा। कला एवं साहित्य में आपकी रुचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी, मन ख्यालों में डूबा रहेगा। वाद-विवाद और चर्चा में भाग लेंगे।

कर्क राशि:- मानसिक रूप से उथल-पुथल महसूस करेंगे। आपकी मनःस्थिति नकारात्मक की ओर प्रेरित करेगी। परिवार में आपसी मतभेद और तालमेल की कमी हो सकती है। किसी बात को लेकर आप उलझन में रहेंगे। कुछ गैर जरूरी खर्चे भी आज हो सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि नकारात्मक भावों को अपने पर हावी ना होने दें।

सिंह राशि:- आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। उत्साह और आनंदपूर्वक दिन गुजरेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग प्राप्त होगा। कुछ साहसिक कदम भी आज उठा सकते हैं जो भविष्य में लाभ देंगे।

कन्या राशि:- आज के ग्रह गोचर जमा धन को बढ़ाने में सहायक है। अगर आप धन निवेश करना चाहें तो आज का दिन उत्तम रहेगा। कहीं रुका हुआ धन है तो वह मिल सकता है। नौकरी और व्यवसाय में अपनी वाणी और व्यवहार से आज लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सगे संबंधियों से मधुर संबंध रहेंगे।

तुला राशि:- आज आप के ग्रहों की स्थिति मन में हलचल पैदा करेगी। आप कुछ ज्यादा ही उत्साहित नजर आएंगे। एक ही दिन में दुनिया बदल देंगे बस कुछ इसी तरह की मनः स्थिति रहेगी। अपने काम को क्रमबद्ध करके प्रयास करें इससे सफलता पाएंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। खान-पान रुचिकर रहेगा और पारिवारिक जीवन में आनंदित होंगे।

वृश्चिक राशि:- सेहत का ध्यान रखें, मानसिक रूप से बेचैनी हो सकती है। अपने काम से काम रखें दूसरों के चक्कर में पड़ेंगे तो खुद ही परेशान होंगे। आज आप सुस्ती से भरपूर्ण रहोगे, और थकान की अनुभूति करवाएगा। पारिवारिक जीवन में मतभेद हो सकता है। आज जोखिम लेने से बचें।

धनु राशि:- आज आप के लिए गोचर ग्रहों की स्थिति हर तरह से शुभ फलदायी रहेगा। आर्थिक क्षेत्रों में किया गया प्रयास सफल होगा। धन का निवेश कर सकते हैं, लाभ बढ़ेगा। पढ़ने लिखने मे छात्रों की रुचि रहेगी। ज्ञान विद्या का विकास होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। योजना बनाकर काम करें, सभी काम सफल होंगे।

मकर राशि:- राशि स्वामी शनि आज आप को कुछ अच्छा फल देगा जो आपके लिए अत्यंत शुभ फलदायी है। आज आप अपनी मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों की कृपा रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता पाएंगे। मान-प्रतिष्ठा का भी लाभ मिल रहा है। जो लोग घर पर छुट्टी मना रहे हैं वह किसी न किसी कराण व्यस्त रहेंगे। सुख और आराम पर खर्च कर सकते हैं।

कुम्भ राशि:- आज आप का भाग्य आप को सफलता दिलाने में आगे रहेगा। प्रयास करते जाइए किस्मत मुस्कुराने के अवसर देती रहेगी। पहले से अटके और अधूरे काम भी आज पूर्ण कर सकते हैं। धर्म-कर्म के काम में रुचि रहेगी। किसी शुभ और मांगलिक काम में शमिल हो सकते हैं। कुछ लोग मंदिर और पवित्र स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं।

मीन राशि:- चंद्रमा आज आप को कई हिस्सों से लाभ दिलाए गा, बनाएगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा, सर्दी-जुकाम से परेशान हो सकते हैं। अगर आवश्यक ना हो तो यात्रा टालें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। परिवार के साथ समय बिताएं, कोई नया काम आज शुरू ना करें। अचनाक से धन खर्च का कारण उत्पन्न हो सकता है।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

-----------------------------------------------------------------------------------