भारतीय जनता पार्टी ने आज गुरुवार को जोरदार हल्ला बोलते हुये धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया

जगदलपुर:प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को सोसायटी के माध्यम से जबरदस्ती अमानक गोबर खाद बेचने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज गुरुवार को जोरदार हल्ला बोलते हुये धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। ट्रेक्टर व अमानक खाद लेकर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे। भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप सहित भाजपा के सभी बडे़ चेहरे विरोध व कलेक्ट्रेट घेराव में शामिल रहे। 
भाजपा कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट पहुँचने से रोकने के लिये पुलिस प्रशासन ने कमिश्नर कार्यालय के आगे मोड़ पर विशाल बेरिकेट्स लगाये थे और भारी पुलिस बल भी तैनात था। बेरिकेट्स पार करने की कोशिश में कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच खींचतान भी हुई। भाजपा नेताओं ने अमानक खाद लेकर कलेक्ट्रेट तक जाने देने की मांग की, ऐसा नहीं होने पर भाजपा कार्यकर्ता बेरिकेट्स के सामने ही धरने पर बैठ गये।

संवाददाता विश्वजीत धर
लोकेशन जगदलपुर