*तीन महीनों से विधवा बहनों को पेंशन नही, जिम्मेदार कौन ?-मीनल चौबे*

*100 करोड़ की घोषणा का सच - मीनल चौबे*

*तीन महीनों से विधवा बहनों को पेंशन नही, जिम्मेदार कौन ?-मीनल चौबे*
*तीन महीनों से विधवा बहनों को पेंशन नही, जिम्मेदार कौन ?-मीनल चौबे*

रायपुर 12 अप्रैल 2023.. भाजपा पार्षद दल, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के नेतृत्व में महापौर एजाज ढे़बर से मिलकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा नगर निगम रायपुर को 100 करोड़ रू देने की घोषणा के संबंध में चर्चा की। विदित हो कि, विगत 15 फरवरी को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यक्रम के अवसर पर मान.मुख्यमंत्री जी ने नगर निगम रायपुर के लिए राशि 100 करोड़ रू की घोषणा की थी। आज भाजपा पार्षद दल ने इस 100 करोड़ का सच जानना चाहा और कहा कि आज पर्यन्त तक यह राशि नगर निगम के खाते में नही आयी है। भाजपा पार्षद दल ने पूरे 100 करोड़ रू से 70 वार्डो के पार्षदो के प्रस्तावों पर विकास कार्य करने की मांग की। 

 चर्चा में महापौर ने बताया कि 100 करोड़ में से केवल 30 करोड के विकास कार्यो के प्रस्ताव 70 वार्डो से मंगाया जावेगा। जिसपर भाजपा पार्षदो ने आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि जब 100 करोड़ रू की घोषणा मुख्यमंत्री जी ने नगर निगम रायपुर के लिए की है तो उस राशि से वार्डो के अंदर सड़क, बिजली, पानी, नाली, पुलिया जैसे मूलभूत कार्यो को करवाया जावें। भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि पिछले 3 वर्षो में पार्षदों के द्वारा बताये गए अधिकांश कार्य स्वीकृत नही हुए है। भाजपा पार्षदो ने कहा यदि महापौर को मुख्यमंत्री जी से वार्ड विकास के लिए राशि मांगने में संकोच हो रहा हो तो हम 100 करोड़ की राशि के लिए मुख्यमंत्री जी के पास जाने के लिए तैयार है। 

  साथ ही नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने यह आरोप लगाया कि विगत तीन महीनों से शासन कीे पेंशन योजनाओं की राशि हितग्राहियों को नही मिल पायी है, इसका जिम्मेदार कौन है ? गरीब हितग्राही पेंशन के लिए भटक रहें हैं, अगर एक सप्ताह के अंदर पेंशन की राशि हितग्राहियों को नही मिलेगी तो हितग्राहियों के साथ मिलकर नगर निगम में प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त ज्ञापन सौंपने के लिए उपनेताप्रतिपक्ष मनोज वर्मा, मृत्युजंय दुबे, डॉ.प्रमोद साहू, विनोद अग्रवाल, सीमा साहू, दीपक जायसवाल, रोहित साहू, रवि ध्रुव, सरिता वर्मा, विश्वदिनी पांडेय, कमलेश्वरी वर्मा, सुशीला धीवर, कामिनी देवांगन, सावित्री साहू, भोला साहू, सीमा मुकेश कंदोई, रजयंत धु्रव, नारद कौशल मौजूद थे।