*अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासमा का होगा आयोजन 25 और 26 मार्च को*

*अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासमा का होगा आयोजन 25 और 26 मार्च को*

*अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासमा का होगा आयोजन 25 और 26 मार्च को*
*अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासमा का होगा आयोजन 25 और 26 मार्च को*

रायपुर 24 मार्च 2023..अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासमा दिल्ली राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत संस्था है जो कि समूचे भारत वर्ष में फैले हुए चौरसिया बंधुओं को एक छत को नीचे लाने हेत् पिछले लगभग 40 वर्षों से प्रयासरत हैं। आमतौर पर पान की खेती और पान का व्यवसाय करने वाले ही इस समाज के लोग हैं। वैसे तो पूरे देश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग सरनेम (जाति-उपनाम) लिखते है :- जैसे बरई, तम्बोली, पंसारी, थवाइत, कुमरावत, चौरसिया, चौऋषि, भारद्वाज नाग, नागवंशी, वर्मा, गुप्ता आदि- आदि। अब अधिकांश लोग चौरसिया लिखने लगे हैं। हमारी संस्था के संविधान के अनुसार प्रत्येक तीन वर्ष में नया चुनाव होता है। अभी तक संविधान के अनुसार मात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष का ही चुनाव होता है। और उन्हें अधिकृत किया जाता है। कि वे अपनी टीम का चयन या मनोनयन स्वयं करें। जैसे राष्ट्रीय कार्यकारी- अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गण, उपाध्यक्षगण, महासचिवगण, सचिव, संगठन मंत्री गण आदि। राष्ट्रीय अध्यक्ष ही प्रत्येक प्रदेश के अध्यक्ष का मनोनयन करते हैं और प्रदेश अध्यक्ष को अधिकृत करते हैं कि वह अपनी प्रादेशिक टीम बना लें। इसी प्रकार प्रदेश अध्यक्ष अपने प्रत्येक जिले के लिए एक जिलाध्यक्ष का चयन/मनोनयन करते हैं और जिलाध्यक्ष फिर अपनी टीम का मनोनयन करता है।

प्रत्येक तीन वर्ष में देश के अलग-अलग प्रदेशों में राष्ट्रीय महासभा का आयोजन होता हैं जैसे कभी दिल्ली में तो कभी महाराष्ट्र, कभी मध्यप्रदेश तो कभी उत्तर प्रदेश में यह कार्य सम्पन्न होता है। विगत तीन वर्ष पूर्ण उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्रीय चुनाव हुए थे।

हर्ष का विषय है कि इस बार नवोदित राज्य छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को इस महासभा के आयोजन का सुअवसर दिया गया है और समूचे. छत्तीसगढ़ के चौरसिया बंधु जुट गए हैं, इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए। आगामी 25 और 26 मार्च 2023 को रायपुर के प्रतिषि्ठत निरंजन धर्मशाला व्ही. आई.पी. रोड़ में इसका आयोजन हो रहा है। राष्ट्रीय चुनाव हेतु आम सभा का आयोजन तो 26 मार्च को सुबह 9.00 बजे से है। मगर देश भर से लोग 25 तारीख से ही आ जाएँगे। इसलिए उनके आवास और भोजन की व्यवस्था हमने

25 तारीख की सुबह से ही की है। 25 तारीख को संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। 26 मार्च को चुनाव के बाद पुलिस बैंड का आनंद भी लोग ले सकेंगे।