अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में एसीसीयू व कोटा पुलिस को मिली सफलता

अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में एसीसीयू व कोटा पुलिस को मिली सफलता

अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में एसीसीयू व कोटा पुलिस को मिली सफलता

अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में एसीसीयू व कोटा पुलिस को मिली सफलता...पिता पुत्री सहित हत्या की वारदात में शामिल पांच आरोपियों को किया गया गिरफ्तार...


वियो - बिलासपुर बीते 27 मई को कलमिटार रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की लाश पाई गई थी। कोटा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल के मामले में कोटा पुलिस व एसीसीयू की टीम को सफलता मिली है। कोटा पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत उनके पांच रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह चरित्र शंका के कारण पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित किया जाना बताया गया है।आपको बता दे की अंधे हत्या का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया की बीते दिनों 30 वर्षीय मृतक योगेश्वर सिंगरौल ग्राम बरेला थाना पथरिया का निवासी था। हाल में वह सरकंडा के डबरी पारा में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आए तथ्यों और बयान से पता चला कि मृतक अपनी पत्नी दुर्गा सिंगरौल के साथ आए दिन मारपीट करता था।मृतक को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात से त्रस्त होकर दुर्गा सिंगरौल ने अपने पिता रामअवतार सिंगरोल और अन्य रिश्तेदार विनोद सिंगरोल, लखनलाल साहू, राम विश्वंभर लोनिया, के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया था।
इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि किसी भी तरह का सुराग उन्हें घटना स्थल पर नही मिला था। मृतक की जेब से एक रेस्टोरेंट के मालिक का मोबाइल नंबर ने पुलिस को आगे बड़ने का आधार बना था। पूछताछ करते करते आगे बढ़ी पुलिस मृतक की पत्नी तक पहुंच गई।पुलिस ने मृतक की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी दुर्गा सिंगरौल ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। जिसके आधार पर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया की सीसीटीवी फुटेज उनको अपराधी तक पहुंचाने में खास मददगार बनी है। सभी आरोपियों के खिलाफ कोटा थाने में दर्ज धारा 302,201, 34 के तहत कार्यवाई की गई है। इनके पास से दो मोटरसाइकिल, खून लगे पत्थर बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।