बिलासपुर भाजपा संभाग की संभागीय बैठक हुई सम्पन्न*

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश के सहप्रभारी नीतिन नवीन, चांजगीर-चांपा सांसद गुहाराम अजगले, रायगढ़ सांसद गोमती साय, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी उपस्थित थे

बिलासपुर भाजपा संभाग की संभागीय बैठक हुई सम्पन्न*

बिलासपुर  02 मार्च 2023- भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर संभाग की संभागीय बैठक बिलासपुर स्थित यश पैलेस में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद अरूण साव, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश के सहप्रभारी नीतिन नवीन, चांजगीर-चांपा सांसद गुहाराम अजगले, रायगढ़ सांसद गोमती साय, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, लखन देवांगन, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, ओपी चौधरी, बिलासपुर संभाग सहप्रभारी अनुराग सिंहदेव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई।

संभागीय बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद अरूण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अब इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार से तंग आ चुकी है और बड़ी आशा की नजरों से भारतीय जनता पार्टी की ओर निहार रही है। छत्तीसगढ़ गवाह बना है जब 24 अगस्त को हजारों की तादात में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने बेरोजगारी भत्त और रोजगार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। छत्तीसगढ़ गवाह बना है जब 9 सितम्बर को हजारों की संख्या में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ गवाह बना जब हजारों की संख्या में हमारी माताएॅ बहने शराब बंदी की मांग को लेकर एवं छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध के मुद्दे को लेकर महतारी हुंकार रैली के माध्यम से इसी बिलासपुर की सड़कों पर उतरी थी। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ इस माफिया राज वाली भूपेश सरकार के साथ लड़ाई लड़ रहा है। ईडी द्वारा भ्रष्ट अधिकारी एवं नेताओं के घर मारे गए छापों पर मुख्यमंत्री क्यों इतना तिलमिला जाते है। ईडी के छात्रों के बाद हुई गिरफ्तारियों और गिरफ्तारी के बाद कोर्ट द्वारा जमानत न दिया जाना यह स्पष्ट करता है कि दाल में जरूर कुछ काला है। छत्तीसगढ़ में कोई वर्ग नहीं है जिसे इस सरकार ने लूटा नही है। प्रदेश के सभी जिलों में शासकीय, अर्धशासकीय, अधिकारी, कर्मचारी धरने में बैठे है। छत्तीसगढ़ की जनता को इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का निर्णय कर लिया है और आगामी चुनाव में हमारे कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं के बल पर हम पुनः छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर श्रद्धेय अटल जी के सपनों के अनुरूप एक खुशहाल और विकसित प्रदेश बनायेंगे।

भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त है। आज देश के सबसे ज्यादा जनप्रतिनिधि हमारे पार्टी के है और इसका पूरा श्रेय हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है। भारतीय जनता पार्टी आज जिस स्थिति में है वह जनसंघ के जमाने से आज तक लाखों लाख कार्यकर्ता के समर्पण, त्याग और निष्ठा का परिणाम है। आज छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं के पास अवसर है प्रदेश में बढ़ते धर्मांतरण, नक्सलवाद, अपराध एवं माफिया राज से बचाने का। हमारे कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जनता के बीच जा रहे है। मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन की सफलता भी आप सभी की बदौलत है। हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव गए और वहॉ लोगों से संपर्क किया। प्रदेश की जनता इस निकम्मी सरकार से परेशान है। इस सरकार ने गरीबों से उनका घर छीना है। माताओं से उनका अधिकार छीना है, बुजुर्गो से उनका अधिकार छीना है ऐसे कोई भी वर्ग नही है जिसे इस लूटेरी सरकार ने लूटा नही है। अब हमे आवश्यकता है कमर कस लेने की हमारे कार्यकर्ता जनता तक पहुॅचे बूथ-बूथ जाकर इस सरकार के काले कारनामें उजागर करें। छत्तीसगढ़ की जनता तैयार बैठी है, इस सरकार को उखाड़ फेकने लिए। श्री माथुर ने बिलासपुर संभाग से आए भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठनात्मक कार्यो की समीक्षा की एवं आगामी कार्यक्रमों को बहुत ही प्रभावी रूप से करने का आव्हान किया।

भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नीतिन नवीन ने कहा कि हमारे मंडल शक्ति केन्द्र बूथ एवं पन्ना प्रभारी स्तर के कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव दिलाते है। छत्तीसगढ़ के चुनावों में अब कुछ महीने ही शेष है अतः हमें बूथ स्तर तक जाकर अपनी तैयारियों सुदृढ़ करने की आवश्यकता है जिसके लिए पार्टी द्वारा आगामी कार्यक्रम तय किए गए है जिसमें विस्तारक योजना के माध्यम से हमारे कार्यकर्ता विस्तारक बनकर प्रत्येक शक्ति केन्द्र एवं बूथ में जाकर सशक्तिकरण का कार्य करेंगे। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में हर चीज में कमीशन का काला खेल चल रहा है। पूरी सरकार ही उपर से नीचे तक भ्रष्टाचार में लिप्त है। छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों एवं विधानसभाओं में मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन को प्रदेश की जनता ने हाथों हाथ लिया है। 16 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास को प्रदेश सरकार द्वारा रोक कर रखा गया है जिसके लिए पार्टी जल्द ही एक प्रदेश स्तरीय बड़ा आंदोलन करेगी।

उक्त बैठक में बिलासपुर संभाग के अंतर्गत बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, कोरबा, जांजगीर चांपा, सक्ति, रायगढ़, बिलाईगढ़ सारंगढ़ जिले के भाजपा जिला संगठन प्रभारी सहप्रभारी, भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री शामिल हुए।

बैठक के अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत के दिवंगत हुई बड़े भाई स्व.हरीशचंद्र कुमार एवं जिला महामंत्री मोहित जायसवाल की दिवंगत माता सुनैना बाई जायसवाल को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। संचालन कर रहे संभाग प्रभारी किरण देव ने बताया कि स्व.हरीशचंद्र कुमावत भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे वे नागौर जिले से 9 बार भाजपा जिलाध्यक्ष, 4 बार नांवा विधानसभा के विधायक एवं राजस्थान शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष रहे उनका जाना पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है।