दुर्ग  के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित बांबे आवास में रविवार तड़के 4 बजे दुर्ग पुलिस की टीम दबिश देने पहुंची

दुर्ग  के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित बांबे आवास में रविवार तड़के 4 बजे दुर्ग पुलिस की टीम दबिश देने पहुंची। इसी दौरान पुलिस की टीम ने कॉलोनी को चारों ओर से घेर लिया और संदिग्ध दिखने वालों की धरपकड़ की। पुलिस की टीम को 12 से ज्यदा संदिग्ध मिले हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से 8 शातिर चोर हैं। यही नहीं रेड के दौरान पुलिस को चोरी के वाहन भी मिले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग पुलिस ने शहर के बांबे आवास में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि पुलिस को यहां पर अपराधिक गतिविधियों की सूचना मिली थी। एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर रविवार सुबह 4 बजे पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस की टीम में सात अधिकारी, 17 टीआई और 250 जवान शामिल रहे। ताबड़तोड़ कार्रवाई से बांबे आवास में हड़कंप मच गया। बदमाश किस्म के युवकों में अफरा तफरी देखी गई।
जब दुर्ग पुलिस की दबिश हुई तब ज्यादातर लोग घरों में सोए हुए पाए गए 4 बजे से सुबह 7 बजे तक चली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए 12 लोगों में आठ शातिर चोर हैं। जबकि एक फरार बदमाश को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस को मौके से कई चोरी के वाहन भी मिले। बांबे आवास के कई घरों में पुलिस ने पूछताछ भी की है।