मन की बात 103 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से संवाद किया

मन की बात 103 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से संवाद किया

मन की बात 103  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से संवाद किया, मन की बात कार्यक्रम का ये 103वां एपिसोड आज संपन्न हुआ,प्रधानमंत्री मोदी ने आज के कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया, देशवासियों के असाधारण जज्बे की सराहना की तो मानसून की बात करते हुए पीएम मोदी ने जलसंरक्षण की भी बात की,कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, पिछले कुछ दिन प्राकृतिक आपदाओं के कारण चिंता और परेशानी से भरे रहे हैं. यमुना जैसी कई नदियों में बाढ़ आने से कई जगहों पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी,पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं,पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में सावन के पवित्र महीने का जिक्र किया,सावन के महीने में देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है, पूरी दुनिया से भारत के तीर्थों में श्रद्धालु आ रहे हैं, हमारे पर्व हमें गतिशील बनाते हैं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मोदी जी के मन बात सुनने मांढर पहुँचे,जहां हजारों की संख्या में भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अरुण साव का स्वागत किया। मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर अरुण साव ने कहा कि वर्ष 2014 में शुरू किया गया। मन की बात कार्यक्रम को देश की करोड़ों जनता सुनते हैं,यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर-राजनीतिक होता है,मोदी जी मन की बात में केवल देश के विकास व उन्नति की बात करते हैं युवा, किसान, मज़दूर, महिलाओं के द्वारा जो इनोवेटिव कार्य किये जा रहे उसका जिक्र करते हैं। 

इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम बहुत अधिक लोकप्रिय है,धरसींवा विधानसभा जहाँ कांग्रेस की महिला विधायक हैं,उनके क्षेत्र के लोग मोदी जी के कार्यों से उनके लोकप्रियता से प्रभावित हो कर आज भाजपा प्रवेश करना चाहते हैं,कांग्रेस शासन वाले छत्तीसगढ़ के मांढर में मन की बात कार्यक्रम के दौरान 500 से अधिक लोगों ने BJP प्रवेश किया है, यह मोदी के लोकप्रियता का ही प्रमाण है।