करदना घाटी में तेज रफ्तार तीन पहिया वाहन आटो के अनियंत्रित हो कर 25 फिट गहरी खाई में गिरा

जशपुर सन्ना मार्ग में स्थित करदना घाटी में तेज रफ्तार तीन पहिया वाहन आटो के अनियंत्रित हो कर 25 फिट गहरी खाई में गिर जाने से चालक सहित तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना में दो ग्रामीण घायल हुए हैं।

घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त आटो का चालक सवारी लेकर सोनक्यारी से करदना की ओर जा रहा था। करदना घाट में तेज गति होने से,आटो,चालक बुधराम राम के नियंत्रण से बाहर हो गई। लहराते हुए,आटो करदना घाट के गहरे खाई में गिर गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना सोनक्यारी चौकी में दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने मशक्कत के बाद,खाई में गिरे हुए ग्रामीणों को बाहर निकाल कर,प्राथमिक उपचार केन्द्र पहुंचाया। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों को आटो चालक बुधराम और उसकी पत्नी फूलमति की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। आटो में सवार 5 घायलों में से बृहस्पति बाई और सेवंती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।  गंभीर रूप से घायल निर्मल तिग्गा (47 वर्ष) और दिलेश्वर राम (8 वर्ष) की गंभीर स्थिति को देखते हुए,अंबिकापुर रेफर किया गया है।