जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर नक्सल इलाके में लगा दिव्यांग शिविर 

 कलेक्टर के निर्देश पर कटेकल्याण पोहुचे सारे विभाग

 97 दिव्यांगो के लिए इतनी दूर पोहुचा शिविर

दंतेवाड़ा जिले में कलेक्टर विनीत नंदनवार लगातार दिव्यांगों को शासन की नीतियों का लाभ देने के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने पर जोर दे रहे हैं। और इसीलिए आज दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर अंदर कटेकल्याण ब्लाक के ग्राम पचेली में अपर कलेक्टर, SDM, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पंचायत सीईओ समेत डॉक्टरों की टीम ने पहुंचकर दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले दिव्यांगों के लिए घर पहुंच सेवा देते हुए नक्सल गढ़ में बैठकर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने का कार्य किया। साथ ही जरूरतमंद दिव्यांगों को व्हीलचेयर, बैशाखी ट्राईसाईकिल, सुनने की मशीन, आदि उपकरण भी दिए। जिससे उनका जीवन सुगम और सरल हो सके और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।