रामप्रताप सिंह व रुप नारायण सिन्हा पहुंचे दंतेवाड़ा,भाजपा पदाधिकारियों से हुए रूबरू 

रामप्रताप सिंह व रुप नारायण सिन्हा पहुंचे दंतेवाड़ा,भाजपा पदाधिकारियों से हुए रूबरू 

रामप्रताप सिंह व रुप नारायण सिन्हा पहुंचे दंतेवाड़ा,भाजपा पदाधिकारियों से हुए रूबरू 

रामप्रताप सिंह व रुप नारायण सिन्हा पहुंचे दंतेवाड़ा,भाजपा पदाधिकारियों से हुए रूबरू 

= भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन के कार्यो का जिले में क्रियान्यवन पर हुई चर्चा 


दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग से 2008 विधानसभा चुनाव में एकमात्र सीट दंतेवाड़ा ही भाजपा जीत पायी थी और इस सीट पर भीमा मंडावी को विजयश्री प्राप्त हुई थी परन्तु 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों द्वारा किये गये आईडी ब्लास्ट में भीमा मंडावी शहीद हो गये और उपचुनाव में बस्तर की 12 में से यह एकमात्र सीट भी कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली और देवती कर्मा विधायक बनी | दंतेवाड़ा सीट को वापस अपने पाले में करने लगातार भाजपा के दिग्गज नेता दंतेवाड़ा प्रवास पर आ रहे है और इसी तारतम्य में रविवार को विधानसभा विस्तार योजना के प्रदेश प्रभारी व पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह एवं सह प्रभारी रुप नारायण सिन्हा ने दंतेवाड़ा पहुँच भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर संगठन द्वारा मण्डल व बूथ स्तर पर चल रहे कार्यक्रम एवं शक्तिकेंद्र तथा विस्तारको की स्तिथि के बारे में चर्चा कर विचार विमर्श किया |

भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक में दंतेवाड़ा  में रामप्रताप व सिन्हा ने विधानसभा की स्तिथि को जाना तथा कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर लक्ष्य निर्धारित कर दंतेवाड़ा विधानसभा से किसी भी तरह भाजपा का विधायक बना कर 2023 विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य सुनिश्चित करने का आग्रह किया,कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर बूथ स्तर तक पहुँच कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का प्रचार प्रसार करने एवं संगठन के विस्तार हेतु एकजुट होकर कार्य करने का निर्देश दिया तत्पश्चात रामप्रताप व सिन्हा ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ के साथ बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुंच पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया |
भाजपा के इस पूरे कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी,प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी,धीरेन्द्र प्रताप,संतोष गुप्ता,कमला विनय नाग,दुर्गा सिंह चौहान,नन्दलाल मुडामि,राकेश कुशवाहा,मुकेश शर्मा,उर्मिला तामो,दीपक बाजपेयी,जसवीर नेगी,ममता गुप्ता,पायल गुप्ता,मुन्ना मरकाम,रामु नेताम,अनुज भदौरिया,कुलदीप ठाकुर,कुणाल ठाकुर,सुमित सरकार,कामो कुंजाम,लता मरकाम एवं समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे |