बीजापुर IED  ब्लास्ट होने से केरिपु 85वी वाहिनी के 02 जवान घायल

बीजापुर IED  ब्लास्ट होने से केरिपु 85वी वाहिनी के 02 जवान घायल

बीजापुर IED  ब्लास्ट होने से केरिपु 85वी वाहिनी के 02 जवान घायल

बीजापुर IED  ब्लास्ट होने से केरिपु 85वी वाहिनी के 02 जवान घायल
 
दिनांक 05/06/2023 को एरिया डॉमिनेशन पर पुसनार कैम्प से केरिपु की टीम  हिरोली की ओर निकली  थी, पूर्वांह 10:30 के आसपास टेकामेटा पहाड़ी के पास  माओवादियों द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से 02 जवान हुए घायल
 
घायल जवानों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक चिकित्सा  उपरान्त एयर लिफ्ट कर रायपुर रवाना किया जा रहा है

थाना गंगालूर क्षेत्र का मामला

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है। बीजापुर में सोमवार सुबह किए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए हैं। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर है। तीन जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत देखकर बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट से रायपुर भेजा गया। वारदात गंगालूर थाना क्षेत्र में हुई है। 
    एसपी बीजापुर ने बताया पुसनार से सीआरपीएफ 222वीं और 85वीं बटालियन के जवान सोमवार सुबह एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले थे। जवान गंगालूर की तरफ आगे बढ़ रहे थे, इसी दौरान सुबह करीब 10.30 बजे टेकामेटा पहाड़ी के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में आकर 222वीं बटालियन का जवान विशाल, 85वीं बटालियन के जवान रिफान साहू और अमित कुमार घायल हो गए। 

घायल जवानों में विशाल के हाथ-पैर और अंदरूनी चोटें आई हैं। वहीं रिफान साहू के गले में और अंदरूनी चोटें लगी हैं। जबकि 85वीं बटालियन के अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। ब्लास्ट के चलते उनका पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा सीने में और अंदरूनी चोटें भी लगी हैं। तीनों जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पहले से ही आईईडी प्लांट कर रखा था