छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पण

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अशोक सिन्हा द्वारा  पाम्पलेट /पोस्टर प्रसारित किया जा रहा है जिसमे प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए शराब कोचीया जैसे शब्द का उपयोग किया गया है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पण

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अशोक सिन्हा द्वारा  पाम्पलेट /पोस्टर प्रसारित किया जा रहा है जिसमे प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए शराब कोचीया जैसे शब्द का उपयोग किया गया है.  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के खिलाफ पर्चा बांटकर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में खरोरा थाने व सिलयारी चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है। पाम्पलेट /पोस्टर मे "पैसे की लालच मे शराब कोचिंया बना मुख्यमंत्री" अशोक सिन्हा द्वारा यह विवादित पाम्पलेट/पोस्टर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के अलावा भौतिक रूप से भी लोगो को बाटा जा रहा है तथा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चिपकाया जा रहा है. अशोक सिन्हा के इस कृत्य से कांग्रेसी पार्टी के कार्यकर्ता  तथा प्रदेश की जनता का भावनाए आहात हुआ है.यह शिकायत,पुर्व  खरोरा नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद देवांगन,तिल्दा जनपद पंचायत प्रतिनिधि देवव्रत नायक, खरोरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शौरभ मिश्रा, प्रदेश  महामंत्री कांग्रेस ओबीसी विभाग भावेश बघेल धरसिवा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित वर्मा ,संयम ठाकुर, अभिजीत साहु, ने दर्ज कराई है शिकायत कर्ता भावेश बघेल ने बताया कि मुद्दा हिन भाजपा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के छवी को खराब करने के लिए तरह तरह के  हथकंडे अपना रहे हैं भाजपा नेता अशोक सिन्हा जो की पर्चे बांटकर मुख्यमंत्री भुपेश को शराब कोचिया बना मुख्यमंत्री जैसे टिप्पणी कर रहे हैं जिसके खिलाफ भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज खरोरा थाना मे एफआईआर दर्ज कराया है.


00 00 चहूमुखी विकास से डरे रहें है भाजपाई :- अनिता शर्मा 

पोस्टर /पाम्पलेट वाले मामले मे धरसींवा विधायक अनिता शर्मा ने कहा की आने वाला चुनाव में कांग्रेस की बढ़त सीट को देखते हुए भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है,प्रदेश सरकार की कार्य से प्रदेश सहित धरसीवा विधानसभा की जनता खुश है.पिछले 15 वर्ष में कुछ विकास नहीं हुआ वही पिछले साड़े चार साल में चहूमुखी विकास हुआ है जिससे भाजपाई डरे हुए है ग़लत बयान बाज़ी कर रहे है. प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऊपर इस प्रकार की बयान बाज़ी करना ग़लत है,भाजपा नेता ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी.

00 सत्ता हाथ से खो जाने के डर से बौखलाए क्षेत्र के कांग्रेसी 

धरसींवा क्षेत्र मे चुनावी समीकरण के साथ साथ पोस्टर विवाद भी शुरू हो गया.कांग्रेस का आरोप है प्रदेश मंत्री अशोक सिन्हा द्वारा विवादित पोस्टर बटवाया जा रहा है.बता दें की अशोक सिन्हा धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक टिकट के लिए प्रबल दावेदार है.वही भाजपा के अशोक सिन्हा ने कहा सत्ता हाथ से खो जाने के डर से क्षेत्र के कांग्रेसी जबरन एफ.आई.आर दर्ज कराने की मांग कर रहें है.क्षेत्र के कांग्रेस नेता यह भूल रहें है पवित्र  गंगाजल की झूठी कसम खा कर शराब  बंदी करने का वादा किया था जिसमे प्रदेश सरकार असफल रही.अगर आज ही के आज प्रदेश सरकार शराब बंदी करता है तो क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देने के लिए तैयार है...? जिस सरकार के ऊपर लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लग रहा है वह सफाई न दें. शराबबंदी का वादा करने वाली पार्टी के नेता अगर शराबबंदी ना कर के दो हजार करोड़ का शराब घोटाला करें तो  इन घोटालेबाजो को शराब कोचिया ही कहा जायेगा ना ! जब मुख्यमंत्री साहब अपने साथियों के साथ मिलकर 2000 करोड़ के शराब घोटाले को अंजाम दे रहे थे और जनता की जान से खेल रहे और नकली शराब बेच रहे थे तब क्यों ये कांग्रेसी आगे नहीं आये तब क्यों इनकी भावनायें आहत नहीं हुई क्यों की जनता की जान कि कोई क़ीमत ही नहीं समझते ये कांग्रेस के लोग।


प्रधानमत्री को जो मन में आता है और बोल देते है तब उनके संविधानिक पद की गरिमा की याद नहीं आती!
अशोक सिन्हा सत्य का अनुयायी है और सत्य बोलने से डरता नहीं है और आगे भी बोलता रहेगा ! घोषणा पत्र से विमुख होकर जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब ना देकर फर्जी केस बना बात बात पर एफ आई आर का डर दिखा कांग्रेस कार्यकर्ता विपक्ष को डारने और अपने आकाओं को खुश करने में लगे है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता ना डरा है ना डरेगा बल्कि  2 हज़ार करोड़ का शराब घोटाला करने वालो के खिलाफ जम के हल्ला बोलेगा.