दन्तेवाड़ा जिला में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय(भा पु से) ने पदभार ग्रहण किया

दन्तेवाड़ा जिला में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय(भा पु से) ने पदभार ग्रहण किया

दन्तेवाड़ा जिला में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय(भा पु से) ने पदभार ग्रहण किया

दन्तेवाड़ा जिला में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय(भा पु से) ने पदभार ग्रहण किया


 26 मई 2023 को छत्तीसढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर द्वारा 15 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना/स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था। 
आदेश के तारतम्य में  दन्तेवाड़ा जिला के वर्तमान पुलिस अधीक्षाक श्री सिद्धार्थ तिवारी(भापुसे) का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के पद पर किया गया था साथ ही  श्री गौरव राय(भापुसे) की नवीन पदस्थापना जिला- दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा के पद पर हुयी है। जिन्होंने आज दिनांक  29-05-2023 को जिले के नये पुलिस कप्तान के रूप में  पदभार ग्रहण कर सभी पुलिस अधिकारियों से सौजन्य भेंट किया। कार्यालय में आगमन के पश्चात सर्वप्रथम नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई व पदभार ग्रहण करने के पूर्व पुलिस उप महानिक्षक श्री कमलोचन कश्यप (भापुसे) एवं श्री सिद्धार्थ तिवारी(भापुसे) के द्वारा नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय को बैच लगाकर स्टार पिनिंग सेरेमनी करने के बाद  पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्य करने हेतु शुभकामनाएं देकर बधाइयां दी।

इससे पूर्व श्री गौरव राय अपनी परिवीक्षा अवधी के दौरान जिला बिलासपुर में, जिला राजनांदगांव में सी.एस.पी. के रूप में, जिला बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवायें दे चुके है। वे वर्तमान में ए-सी-बी- रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे।  पुलिस अधीक्षक के रूप में प्रथम बार जिला- दक्षिण बस्तर में पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर के बर्मन, जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व जिले के समस्त थाना प्रभारीगण उपस्थित थे।