उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में जिला में असमाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है

जगदलपुर: उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में जिला में असमाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।

वही बेसिक पुलिसिंग अन्तर्गत शांति व्यवस्था हेतु लगातार कार्यवाही कर अपराध नियंत्रण की कार्यवाही एवं शाति व्यवस्था स्थापित किया जा रहा है। इसी कडी में जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को स्थायी तथा गिरफ्तारी वारंट तामिल  करने  के लिए दिनांक 03-07-2023 से लेकर 09-07-2023 तक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। जिस तारतम्य में बस्तर जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में कई वर्षो से फरार चल रहे स्थायी वारंटीयों पर विशेष अभियान चलाया गया है। जिस तारतम्य में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के पर्यवेक्षण में अलग-अलग टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया।
           बस्तर जिला के ऐसे अपराधी जो अपराध कारित कर, लम्बे समय से फरार चल रहे थे जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी या गिरफ़्तारी वारंट जारी किया गया था। ऐसे फरार स्थायी या गिरफ़्तारी वारंटियो पर विशेष अभियान के तहत् धरपकड़ कार्यवाही किया गया है। जिसके अन्तर्गत बस्तर जिला के , थाना कोतवाली- 14, थाना बस्तर - 11, थाना बोधघाट - 10, थाना परपा - 12, थाना बकावंड - 08, थाना नगरनार - 05, थाना भानपुरी - 03, चौकी घोटिया - 03, थाना अजाक - 02, थाना बूरगूम - 02, थाना करपावंड - 02,  थाना बड़ाजी - 01 और थाना कोडेनार - 01, कुल 74 वारंटीयों को पता तलाश कर वारंट तामिल कर, संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।