भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी माध्यम खरोरा में विज्ञान मेला का आयोजन

भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी माध्यम खरोरा में विज्ञान मेला का आयोजन

भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी माध्यम खरोरा में विज्ञान मेला का आयोजन

भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी माध्यम खरोरा में विज्ञान मेला का आयोजन
भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी/अंग्रेजी माध्यम खरोरा (Sages) मे आज विज्ञान मेला का आयोजन किया गया था, जिसमे छात्र/ छात्राएं  उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभाई । हिंदी माध्यम में 102 छात्राओं ने तथा अंग्रेजी माध्यम में 60 छात्राओं द्वारा, अपने स्थिर एवम चलित माडल का प्रदर्शन किया।
अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक स्तर में प्रथम (ट्वींकल ग्रुप क्लास 4थी) द्वितीय (लतिका वर्मा क्लास 4थी), एवम तृतीय सोनाली वर्मा क्लास 5वी) रही। माध्यमिक स्तर में प्रथम (रेखराज निषाद क्लास 6वी) द्वितीय ( जय कुमार धुरंधर क्लास 6वी) एवम तृतीय कवि पंसारी क्लास 6वी)रही।
हाई स्कूल स्तर में प्रथम चिराग पंसारी ग्रुप क्लास 10वी), द्वितीय दिव्यांशी देवांगन क्लास 10वी) एवम तृतीय नेहा देवांगन ग्रुप क्लास 9वी) रही। वही हायर सेकंडरी स्तर में प्रथम सुयस क्लास 12वी) द्वितीय युगांक वर्मा क्लास 11वी) एवम तृतीय दीक्षा वर्मा क्लास 11वी) रही।
इसी तरह हिंदी माध्यम के रुचिका देवांगन ग्रुप, अनुष्का ग्रुप, भूमिका वर्मा ग्रुप, डगेश्वर साहू ग्रुप, एवम रश्मि देवांगन ग्रुप जैसे 102 विज्ञान मॉडल प्रदर्शन किए। इस कार्यक्रम में  विद्यालय के प्राचार्य रजनी मिंज, उपप्राचार्य हरीश देवांगन, विज्ञान प्रभारी रीतारानी वर्मा, श्वेता शर्मा,रजनी त्रिपाठी, सुनीता सिंह,पारुल रजोरिया, तान्या भट्टाचार्य,निशिता दीक्षित, रिनी रंजना टोप्पो, शैलजा गौतम, रूपशिखा साहू, योगिता देवांगन, लुकेश्वर उइके,गीतांजलि पान,शिवांगी निषाद संस्थापक सदस्य ईश्वरी प्रसाद देवांगन, शाला विकास समिति अध्यक्ष अरविंद देवांगन, प्रवीण लाटा, एवम हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के समस्त स्टाफ एवम छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।निर्णायक डोमार सिंह यादव, महेंद्र साहू ,श्वेता शर्मा थे।

रिपोर्टर रोहित वर्मा
 लोकेशन खरोरा