स्वतंत्रता दिवस 2023 के सन्दर्भ में बस्तर संभाग अंतर्गत रहेगी संपूर्ण चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

स्वतंत्रता दिवस 2023 के सन्दर्भ में बस्तर संभाग अंतर्गत रहेगी संपूर्ण चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

स्वतंत्रता दिवस 2023 के सन्दर्भ में बस्तर संभाग अंतर्गत रहेगी संपूर्ण चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

 स्वतंत्रता दिवस 2023 के सन्दर्भ में बस्तर संभाग अंतर्गत रहेगी संपूर्ण चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था।

बस्तर संभाग अंतर्गत समस्त जिला मुख्यालय सहित अन्य कार्यक्रम के स्थानों में रहेगा त्रिस्तरीय सुरक्षा कार्डन ।

 स्थानीय पुलिस बल/DRG/STF/CoBRA एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बालों द्वारा लगातार की जा रही अंदरूनी एवं सीमावर्ती क्षेत्र में सर्च गश्त अभियान।

श्री सुंदरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त बस्तरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुये बस्तर क्षेत्र के शांति, सुरक्षा एवं विकास के लिए अपना सर्वोच्चतम बलिदान दिये सुरक्षा बल सदस्यों एवं नागरिकों की शहादत को स्मरण किया गया।*

 पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा विगत वर्षों में जनसहयोग से नक्सल विरोध अभियान में किये गये निर्णायक बढ़त को उल्लेख करते हुए क्षेत्रवासियो को आस्वस्त किया गया की आने वाले दिनों में बहुंत ही जल्द बस्तर संभाग अंतर्गत वामपंथ उग्रवाद को समाप्त करते हुये बस्तर क्षेत्र को एक नई पहचान दिलाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित और कुशल बस्तर सौंपने हेतु बस्तर पुलिस, स्थानीय प्रशासन एवं समस्त सुरक्षा बल सदस्य दृण-संकल्पित एवं तत्पर है।

जय हिन्द !!!  जय छत्तीसगढ़ !!!  जय बस्तर !!!  जय जोहार !!!

संदेश/जानकारी
 बस्तर रेंज पुलिस
दिनांक 14.08.2023