*विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 440 वें दिन भी किसान सत्याग्रह रहा जारी*

न्यायालय ने 04 वर्ष में किसानों को दिया न्याय सत्याग्रही किसान शराब घोटाला छत्तीसगढ़ का विधायक महासमुंद की जांच की मांग की सत्याग्रह जारी,विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं।

*विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 440 वें दिन भी किसान सत्याग्रह रहा जारी*
*विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 440 वें दिन भी किसान सत्याग्रह रहा जारी*

रायपुर 11 मई 2023...विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा, हाईवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर, मालिडीह के कृषि भूमि,गरीबों का काबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि, वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड धरना सत्याग्रह चल रहा है।

आज अखंड धरना सत्याग्रह के 440 वें दिन अनेक व्यस्तता के बाद भी लगभग 50 किसान,जवान और महिला किसानों ने भाग लिया।आज अखन्ड धरना सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,डेविड चंद्राकर,दशरथलाल सिन्हा,हेमसागर पटेल,बोधन यादव,कुमार बरिहा, धर्मेंद्र यादव ने किया।आज अखन्ड धरना सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को किसान नेता उदयराम चंद्राकर,रूपसिंह निषाद, मोहनलाल यादव,सुधुराम पटेल, दिनेश कुमार यादव,अशोक कश्यप, श्रीमती ननकुनिया पारधी,कल्याणी ढीढी, श्याम बाई ध्रुव,कांति साहू, शांति सिन्हा आदि ने संबोधित किया।

आज अखन्ड धरना सत्याग्रह को संबोधित करते हुए उदयराम चंद्राकर ने कहा कि,हमारी लड़ाई कानून संवत और नीतिगत है।इसलिए हमारी जीत होकर रहेगी।इसमें समय अधिक भले ही लग जाए।13 माह की लंबी लड़ाई के बाद 14 वें मांह में लगातार न्यायालयों से एक के बाद एक जीत मिलने लगी है। रूपसिंह निषाद ने कहा कि गांधीवादी तरीके से सबसे लंबी लड़ाई लड़कर इतिहास रचने में किसान मोर्चा ने पूरे भारतवर्ष में सबसे अग्रणी स्थान बनाया है। इसी प्रकार से न्यायालयों के माध्यम से जीत हासिल करके नया इतिहास कायम करेंगे।हम कृषि भूमि में प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग नहीं लगाने की नीति बनवा कर ही रहेंगे। दिनेश यादव ने कहा कि गांव गांव में मीटिंग और रैली निकालकर जन जागरण फैलाने से अंचल में अखन्ड धरना सत्याग्रह को समर्थन भी मिलने की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।अशोक कश्यप ने कहा कि आज बाहरी भगाओ तुमगांव क्षेत्र बचाओ के नारे के साथ सत्याग्रह की शुरुआत हुई है, मंडी महासमुंद द्वारा किसानों को चेक वितरण का हम सत्याग्रही किसान स्वागत करते हैं।न्यायालय ने 04 वर्ष में किसानों को दिया न्याय।शराब घोटाला छत्तीसगढ़ का विधायक महासमुंद विनोद सेवन चंद्राकर की जांच की मांग करते हैं।श्रीमती ननकुनिया पारधी ने कहा कि इस ऐतिहासिक अखन्ड धरना सत्याग्रह के चलते नारी शक्ति ने भी नई जागृति लाई है।इसके चलते सत्याग्रह का नेतृत्व करने में भी सफलता मिली है।श्याम बाई ध्रुव ने कहा कि जहां- जहां किसान मोर्चा की इकाई गठित हो रही है,वहां-वहां महिला किसान मोर्चा की इकाई गठित की जा रही है।कांति साहू ने कहा कि विश्व धरोहर सिरपुर,महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के जीवनदायिनी कोडार बांध का पानी, क्षेत्र के हरियाली और खुशहाली को बचाने हम संकल्प बद्ध हैं।