सावन के पांचवें सोमवार में विश्व प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ में जलाभिषेक करने लगा भक्तों का तांता

सावन के पांचवें सोमवार में विश्व प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ में जलाभिषेक करने लगा भक्तों का तांता

सावन के पांचवें सोमवार में विश्व प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ में जलाभिषेक करने लगा भक्तों का तांता

सावन माह के आज पांचवा सोमवर को गरियाबंद जिले के विश्व प्रसिद्ध स्वयम्भू शिवलिंग भगवान भूतेश्वरनाथ महादेव में जलाभिषेक करने कांवरियों एवं शिवभक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। शिवभक्ति के लिए सावन महीना को बहुत ही पवित्र माना गया है। जिसके चलते प्रतिवर्ष सावन के पवित्र माह में हजारों की संख्या में यहां शिवभक्त जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करने के लिए पहुंचे।सावन महीना में यहां हजारों की संख्या में कांवरिए व शिवभक्त अपनी मनोकामना लिए भूतेश्वरनाथ महादेव के दर्शन एवं जलाभिषेक करने पहूंचते हैं। हर साल भूतेश्वरनाथ मंदिर समिति द्वारा कांवरियों के विश्राम और भोजन की व्यवस्था करते हुए आ रहे है। सावन के महीने में यहां कांवरियों और शिवभक्तों की भीड़ हजारों की संख्या में जुटती है, जिससे कि पूरा अंचल शिवमय हो जाता है। हर तरफ बोल बम और ओम नमः शिवाय के जयकारों से गुंजायमान रहता है।