केशकाल के मुख्य मार्ग के जर्जर हालत और बारिश में हो रहे गड्ढों  के विरोध में युवा मोर्चा गड्ढों में बेश्रम के पौधे लगाकर भूपेश बघेल सरकार का किया विरोध.

केशकाल घाट से बेड़मा मुखमार्ग की जर्जर हालत और बारिश के कारण हो रहे गड्ढों के कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा रहा है। जिसका भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य विरेन्द्र महेश बघेल और युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूपेश सिन्हा के नेतृत्व में युवा मोर्चा द्वारा केशकाल के मुख्य मार्ग में हुए गड्ढों में बेशरम का पौधा लगाकर कांग्रेस सरकार, भूपेश बघेल, स्थानीय विधायक संतराम नेताम, और पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस विरोध प्रदर्शन के बारे में विरेन्द्र बघेल ने बताया कि – जो हमारे बस्तर की लाइफ लाइन कही जाती है केशकाल घाटी और केशकाल घाट और केशकाल शहर का मुख्यमार्ग की सड़क की स्थिति है बारिश के दिनों में बहुत ज्यादा जर्जर हो जाता है बड़े-बड़े गड्ढे होते हैं जिसमें दुर्घटना होते रहती है, बस्तर के जितने भी विधायक मंत्री और बड़े अधिकारी हैं इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं परंतु उन्होंने कभी इस सड़क के मरम्मत की भी विषय में कोई ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय विधायक संत नेताम और पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू इसका मरम्मत तक नहीं करवा पा रहे हैं। जिसके कारण आज हम युवा मोर्चा  इस लबरा और ठगरा भूपेश बघेल सरकार और स्थानीय विधायक को जगाने के लिए जैसा सरकार वैसा पौधा बेशरम का पौधा इन गड्ढों में लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके बाद भी अगर सड़कों की मरम्मत नहीं होती तो आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी उग्र प्रदर्शन करेगी और चक्का जाम करेगी।

इस विरोध प्रदर्शन में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सदस्य भूपेश चंद्राकर, केशकाल नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष व और अन्य लोग उपस्थित रहे।